27 जून 2015 - 09:41
बान की मून ने की कुवैत, फ़्रांस और ट्यूनीशिया में आतंकी हमलों की निंदा।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने ट्यूनीशिया, कुवैत और फ़्रांस में होने वाले आतंकी हमलों की निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने ट्यूनीशिया, कुवैत और फ़्रांस में होने वाले आतंकी हमलों की निंदा की है।
सूचना के अनुसार बान की मून ने ट्यूनीशिया, कुवैत और फ़्रांस में शुक्रवार को होने वाले आतंकी हमलों को घृणात्मक कार्यवाही बताया और उनकी निंदा की।
बान की मून ने इन हमलों की निंदा करने के साथ ही आतंकवाद से समस्त देशों के मुक़ाबले पर बल भी दिया। बान की मून ने कहा कि आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए विश्व समुदाय का संकल्प और इरादा कमज़ोर नहीं होना चाहिए।
उनका कहना था कि यह घृणात्मक हमले मानवीय विकास और संस्कृति को तबाह करने वालों को पराजित करने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ के संकल्प और इरादे की मज़बूती का ही कारण बनेंगे। बान की मून ने कहा कि इन हमलों में लिप्त लोगों को शीघ्र की सज़ा मिलनी चाहिए।